नई दिल्ली: भारत की रक्षा परीक्षण क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के जूनपुट तटीय क्षेत्र में नया हथियार और मिसाइल परीक्षण केंद्र विकसित किए जाने की योजना है।
यह केंद्र ओडिशा के चांदीपुर स्थित मौजूदा इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज की क्षमताओं को पूरक करेगा। इससे भारत की मिसाइल और रक्षा प्रणालियों के परीक्षण के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

