रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी हमलों में 9 लोगों की मौत, सैकड़ों ड्रोन से हमले का दावा

Russia-Ukraine War: 9 killed in Russian attacks; claim of attack involving hundreds of drones.

कीव: यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों में कम से कम 9 नागरिकों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हमलों में रिहायशी इलाकों और ऊर्जा समेत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने करीब 500 ड्रोन का इस्तेमाल किया।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बातचीत के दौरान अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार करने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *