बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली से ओडिशा में भारी बारिश का खतरा, प्रशासन अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली से ओडिशा में भारी बारिश का खतरा, प्रशासन अलर्ट

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही मौसम प्रणाली के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के साथ राज्य में बारिश को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है।

23 और 24 सितंबर के लिए कंधमाल, गजपति, गंजाम, पुरी, कालाहांडी और रायगड़ा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम प्रणाली के और मजबूत होकर ओडिशा-आंध्र तट की ओर बढ़ने की संभावना के बीच राज्य प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

बारिश के साथ तेज हवाओं की स्थिति को देखते हुए तटीय और दक्षिणी ओडिशा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

नाई भारत NEWS DESK
21 सितंबर 2026