स्टॉकहोम: स्वीडन में आज 13 सितंबर को संसदीय चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले सेंटर-लेफ्ट विपक्ष और प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के नेतृत्व वाले राइट-विंग गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
चुनाव के नतीजे स्वीडन की घरेलू राजनीति के साथ-साथ यूरोप की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और आव्रजन नीतियों पर भी असर डाल सकते हैं।

