सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलने वाले इस अभियान के दौरान राज्य की खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
अभियान की तैयारियों को लेकर विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया।

