नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच BRICS सम्मेलन के दौरान अहम मुलाकात हुई। सात साल बाद शी जिनपिंग की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बनाए रखने के साथ व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा की।
भारत और चीन के बीच 2020 के सीमा विवाद के बाद रिश्तों में तनाव रहा है। अब दोनों पक्ष आर्थिक और द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

