नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, तेलंगाना, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में भी बारिश और आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

